ॐ श्री हनुमते नमः
ॐ श्री गणेशाय नमः
ॐ श्री सीतारामाय नमः

मंदिर आरती व दर्शन समय

भक्ति में शक्ति, शक्ति में श्री हनुमान

  • आरती का समय प्रातः 06:00 और सांयकाल 07:30
  • दर्शन का समय प्रातः 05:00 से 12:00 तक और सांयकाल 03:00 से 10:00 तक

लाइव आरती एवं दर्शन समय के लिए नीचे दिए गए सोशल मीडिया लिंक पर क्लिक करें।

हमारी वेब साइट पर आपका स्वागत है।

अनन्य भक्ति, सेवा, कर्मठता और मित्रता के अनंत प्रतीक श्री हनुमान जी की जय हो।

परमेश्वर की भक्ति के सबसे महान और लोकप्रिय देवताओं में श्री हनुमान जी का नाम सर्वोपरि है। महाकाव्य श्री राम चरितमानस और रामायण में श्री हनुमान जी सबसे महत्त्वपूर्ण हैं। देवताओं में सबसे बलवान और बुद्धिमान, श्री हनुमान जी भगवान श्री राम के अनन्य भक्त, सखा और सेवक हैं।

श्री हनुमान जी को अनेक नामों से जाना जाता है। प्रमुख नाम

  • बजरंगबली — क्योंकि इनका शरीर वज्र के समान कठोर था।
  • पवन-पुत्र — क्योंकि वायु देव ने इनके पालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  • मारुत नंदन — मरुत (हवा) के पुत्र।
  • महावीर — क्योंकि वे अतुलित बलशाली हैं।

प्रमुख सेवाएँ

सीता रसोई

श्री हनुमानजी वस्त्र श्रृंगार

मंदिर पुष्प/विग्रह श्रृंगार

ऑनलाइन पूजा

अखंड श्रीराम चरित मानस पाठ

सवामणी भोग