ॐ श्री हनुमते नमः
ॐ श्री गणेशाय नमः
ॐ श्री सीतारामाय नमः

बड़ा मंगल

बड़ा मंगल मेला अलीगंज हनुमान मंदिर

बड़ा मंगल मेला

प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगलवार से प्रारंभ होने वाला बड़ा मंगल का मेला अपने आप में एक अनूठा धार्मिक उत्सव है। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु भक्तगण सम्मिलित होते हैं।

यह मेला लगातार चार मंगलवार तक चलता है और चौथे मंगल को इसका समापन होता है। वैसे तो प्रत्येक मंगलवार इस मंदिर में श्री हनुमान जी के दर्शन के लिए शुभ माना जाता है, परन्तु बड़ा मंगल तथा उसके बाद के तीन मंगलवार को यहाँ दर्शन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है — ऐसी धार्मिक मान्यता है।